पाश्चात्य नीतिशास्त्र' (जो इस पुस्तक का शीर्षक है) को इस तरीके से प्रस्तुत करने की चेष्टा की गयी है कि आम विद्यार्थी इससे यू०जी०सी० की नेट परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकें। प्रत्येक अध्याय के अंत में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिये पर्याप्त विवेच्य बिन्दु को सिलसिलेवार ढंग से रखा गया है। साथ ही लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को सूचिबद्ध किया गया है ताकि विद्यार्थी एवं शिक्षक दोनों ही लाभान्वित हों। स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र के पाठ्यक्रम को भी ध्यान में रखकर इस पुस्तक की तैयारी की गयी है। इस प्रकार स्नातकोत्तर, नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिये यह पुस्तक उपयोगी साबित हो सकती है।प्रस्तुत पुस्तक 'पाश्चात्य नीतिशास्त्र' के पाँच अध्याय हैं। प्रथम अध्याय 'सुखवाद' है। इसमें बेन्धम और मिल के सुखवाद की विस्तृत विवेचना है साथ ही सुखवाद का संक्षिप्त परिचय भी दिया गया है।
डॉ० मृत्युंजय कुमार ति०मां० भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर हैं। 1995 में इन्होंने बिहार पात्रता परीक्षा (BET) एवं यू.जी.सी. की राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण की। तत्पश्चात् इनकी प्रथम नियुक्ति नवम्बर 1996 में कोशी कॉलेज, खगड़िया में कमीशन द्वारा अनुशंसित व्याख्याता पद पर हुई थी जहाँ इन्होंने पाँच साल तक अध्यापन का कार्य किया। नीतिशास्त्र में इनकी महती रुचि रही है। ये बिहार दर्शन परिषद्, अखिल भारतीय दर्शन परिषद् तथा Indian Philosophical Congress के आजीवन सदस्य रहे हैं। कई शोधार्थियों ने इनके निर्देशन में ति०माँ० भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा पी-एच०डी० की डिग्री प्राप्त की। इन्होंने राष्ट्रीय, प्रांतीय तथा भारतीय विश्वविद्यालयों आयोजित संगोष्ठियों एवं सेमिनारों में द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया है। कई शोध पत्रिकाओं में इनके लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14051)
Tantra (तन्त्र) (1051)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2139)
Chaukhamba | चौखंबा (3456)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1310)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25436)
History (इतिहास) (9391)
Philosophy (दर्शन) (3714)
Santvani (सन्त वाणी) (2599)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist