नारी सशक्तिकरण कृति आपके हाथों में सौंपते हुए हार्दिक प्रसन्नता अनुभव कर रहा हूँ। 'नारी सशक्तिकरण' विषय पर कलम चलाने की प्रेरणा तब मिली जब लेखक एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक के रूप में नारी जागरण पर अपना व्याख्यान दे रहे थे। बस वह क्षण रहा जिसे लेखक को लिखने के लिए, उद्वेलित कर दिया और अविरल रूप से लेखनी चल पड़ी।
इस कृति का वर्ण्य विषय है नारी सतयुग से कलयुग तक एक यात्रा, शिक्षा : नारी परिवर्तन का एक माध्यम, नारी एक रूप अनेक, नारी उत्थान, सामाजिक संस्थाओं का योगदान, नारी आज की धरोहर, नारी उद्धार-मानव अधिकार, नारी उत्थान-भारतीय संविधान, वनिता एक भारतीय दण्ड संहिता आदि।
मेरी इस कृति को प्रकाशित कराने में मेरे स्नेहिल सहयोगियों के पहले ही मेरी अर्द्धांगिनी कमलताई तथा चारों पुत्रियों, स्नेहा, मनीषा, वैशाली, सीमा एवं सुपुत्र प्रशांत कुमार का विशेष आग्रह रहा है।
सुश्री संध्या जी जिन्होंने अपने जीवन के अमूल्य समय से कुछ पल निकाल कर इस कृति को सजाने संवारने एवं पूर्णाकार देने में जो योगदान दिया है उसकी मैं मुक्त कण्ठ से भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हृदय के अंतरतम से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, उपाचार्य हिन्दी विभाग, डॉ. हरीसिंह गौर विश्व-विद्यालय सागर ने अपने अमूल्य सुझाव देकर लेखक का उत्साहवर्धन किया, उनका आभार।
विषय सामग्री का संचयन कराने में आदरणीय श्री भानु प्रकाश सिंह (भारतीय प्रशासनिक सेवा) प्रवन्ध संचालक आदिवासी विकास वित्त निगम मध्यप्रदेश शासन-भोपाल तथा श्रद्धेय न्यायमूर्ति आर.डी. शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग-भोपाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। अतः उनका हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।
माननीया श्रीमती शंकुतला शर्मा सदस्य 'मध्यप्रदेश' मानव अधिकार आयोग-भोपाल का विशेष ऋणी हूँ जिन्होंने अपने कर कमलों से पुस्तक के सम्बन्ध में दो शब्द लिखकर कृति को अधिक मौलिक बना दिया है।
आभारी हूँ 'साहित्यागार' के श्रद्धेय रमेश जी तथा प्रियवर हिमांशु जी का जिनके अथक प्रयासों से कृति प्रकाशमान हो उठी है अस्तु उन्हें साधुवाद देता हूँ।
और अंत में इन काव्य पंक्तियों को अंकित कर लेखनी को विराम देता हूँ-
"कर पदाघात अब मिथ्या के मस्तक पर, सत्यान्वेषण के पथ पर निकलो नारी, तुम बहुत दिनों तक बनी दीप कुटिया का अब बनो क्रांति की ज्वाला की चिंगारी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13447)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2074)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1544)
Yoga (योग) (1154)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24553)
History (इतिहास) (8927)
Philosophy (दर्शन) (3592)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist