योग विधा एक अत्यन्त प्राचीन विधा है, जो कि मनुष्य को सम्पूर्णता की ओर अग्रसर करती है। आधुनिक शोध कार्यों के द्वारा योग का स्वास्थ्य पर गहन प्रभाव देखा गया है। योग एक ऐसी पद्धति है जो शरीर एवं मन का सामंजस्य रखते हुए मानव को विकारों से मुक्त करती है व कई गहन रोगों के निदान में एक चिकित्सा पद्धति के रूप में प्रयोग की जाती है। भारत ही नहीं बल्कि समस्त संसार में अनेकानेक लोगों ने इसके महत्त्व को स्वीकार किया है, व इसके प्रयोग से स्वास्थ्य लाभ का अनुभव किया है।
एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मन निवास करता है, ऐसी प्राचीन मान्यता है। डॉ. दिनेश प्रसाद साहु द्वारा प्रस्तुत यह पुस्तक योग विधा की जानकारी व उसके समुचित प्रयोग के प्रति एक सराहनीय योगदान है। यह पुस्तक न केवल योग को एक चिकित्सा पद्धति के रूप में प्रस्तुत करती है, बल्कि इसे एक पूर्ण जीवन शैली अपनाने के प्रति प्रेरित करती है।
सर्वप्रथम यह पुस्तक योग का सूक्ष्म परिचय देकर योग के बारे में अनेक भ्रांतियों को दूर करती है। यह योग के विभिन्न प्रकारों का संक्षिप्त विवेचन करती है, जैसे कि जीवन में ज्ञानयोग ज्ञानपक्ष को, भक्ति योग भाव पक्ष को, राजयोग संकल्प पक्ष को एवं कर्मयोग क्रिया पक्ष को विकसित करने में सहायक होता है।
तत्पश्चात् यह योग के आठ अंग-यम, नियम, आसन, प्राणायाम प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि की समुचित व्याख्या प्रदान करती है।
पुस्तक का मुख्य भाग मुख्य प्रकार के योगासन, प्राणायाम, ध्यान के प्रकार, मुद्रा एवं षट्कर्म से सम्बन्धित है। यह पुस्तक मुख्य योगासनों एवं प्राणायाम करने की विधि, लाभ एवं निषेध को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत करती है जो कि डॉ. साहु के वर्षों के अध्ययन एवं योग अध्यापन के अनुभव पर आधारित है।
इस पुस्तक को कोई भी योग चिकित्सा प्रणाली पर एक प्रथम पुस्तक के रूप में प्रयोग कर सकता है एवं धीरे-धीरे प्रयोग द्वारा अपना मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
मैं डॉ. साहु को इस पुस्तक की मूल प्रतिलिपि प्रदान करने के लिए आभार प्रकट करता हूं। इस पुस्तक के लिखने के समय डॉ. साहु से काफी विचार-विमर्श हुआ एवं मैंने स्वयं कुछ योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया से मैंने स्वयं को लाभान्वित महसूस किया। अपने प्राथमिक अनुभव के आधार पर मैं आशा करता हूँ कि यह पुस्तक पाठकों को योग के प्रति सही ज्ञान प्रदान करने में सक्षम होगी व एक नवीन जीवन शैली के लिए प्रेरित करने में सहायक होगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist