लेखक परिचय
श्रीमतीका एक असमिया परिवार में सन् 1954 में इसके पिता का नाम स्वीफणीधर एवं माता का नाम तिलोतमा शर्मा है। (अ) के डी.सी.बी. कालेज से इन्होने अंग्रेजी में सम्मान सहित श्री. ए. पास किया और में भी डिप्लोमा लिया। सन् 1980 से यह असम सरकार के पब्लिक डिपार्टमेट में कार्यरत थी और अब अवकाश प्राप्त है। इनके पति श्री प्रकाश बरुवा एक उद्योगपति तथा समाजसेवक है। इनके दो पुत्र एक बहू एवं दो पोते है। एक पुत्र व्यवसाय में है और दूसरा विदेश में पीएचडी कर रहा है। यह इडियन रेडक्रास सोसाइटी, लायन्स क्लब इंटरनेशनल अखिल भारतीय साहित्य परिषद अखिल हिन्दी साहित्य सभा और पूर्वोत्तर हिंदी साहित्य अकादमी की आजीवन सदस्या है। पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी (शिलांग) की सदस्या, पूर्वोत्तर हिन्दी साहित्य अकादमी (तेजपुर) की जोरहाट प्रतिनिधि भी है। लायन्स क्लब जोरहाट की पूर्व अध्यक्षा, पूर्वाशा हिन्दी अकादमी (जोरहाट) की सस्यापिका अध्यक्षा और राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वोत्तर सात राज्यों तथा सिक्किम की प्रभारी भी हैं। यूरोप के राष्ट्र इंग्लैंड, बेल्जियम, हालैंड, निदरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, इटली आदि तथा अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान, थाइलैंड, सिंगापूर, श्रीलंका, हांगकांग, ताइवान, रुस और इंडोनेशिया जैसे देशों का भ्रमण कर चुकी है। प्रकाशित पुस्तकों के नाम = 1) श्रद्धार्थ, 2) परछाई, 3) खाइये खिलाइयें असम के व्यंजन, 4) गुलदस्ता, 5) गणतन्त्र संवाद, 6) असम के शाकाहारी व्यंजन और रीति-रिवाज 7) काव्यार्घ और ङ) लम्हों में जिन्दगी। असमिया में प्रकाशित पुस्तकों के नाम है- 9) प्रेमोर प्रहेलिका और 10) आप्यायन। दो सांझा अनुवाद संकलन (हिंदी और असमिया में) तथा हिंदी में अनगिनत सांझा संकलन छप चुके हैं और कई छप रहे हैं। समाचार पत्र और विभिन्न पत्रिकाओं में हिंदी और अंगरेजी में इनकी कविताएं, कहानी, लघुकथा, संस्मरण और लेख करीब 25 वर्षों से छपते रहे हैं। इन्हें विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपूर से सन् 2011 में (विद्यावाचस्पति (मानद डाक्टरेट) की उपाधी अधिकृत की गई। 2016 में इन्हें पूर्वोत्तर हिंदी साहित्य अकादमी (तेजपुर) ने विशेष सम्मान से नवाजा। नवम्बर 2016 में इन्हें सिद्धार्थ तथागत कला-साहित्य संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय तथागत सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया । 2016 में नूतन साहित्य कुञ्ज ने 'रागिनी' तथा 'सखी साहित्य' ने 'तेजस्वी' उपनाम से अलंकृत किया।
Hindu (हिंदू धर्म) (13513)
Tantra (तन्त्र) (1007)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2083)
Chaukhamba | चौखंबा (3186)
Jyotish (ज्योतिष) (1553)
Yoga (योग) (1159)
Ramayana (रामायण) (1338)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24649)
History (इतिहास) (8977)
Philosophy (दर्शन) (3613)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist