प्रदीप देवीशरण भट्ट का जन्म १ जुलाई १९६३ को रुड़की शहर में हुआ, जो कि अब उत्तराखंड राज्य में है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा बाबा ठाकुर दास हाई सेकेंड्री स्कूल, लखनऊ एवम यमुना इंटर कॉलिज बागपत (उत्तर प्रदेश) में सम्पन्न हुई। श्री भट्ट ने मेरठ विश्वविध्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर तथा इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविध्याल से ग्रामीण विकास में डिप्लोमा किया है। आप वर्तमान में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (भारत सरकार) में अधीक्षक पद पर आसीन हैं। वर्तमान में इनकी पोस्टिंग हैदराबाद में है। आप Screen writers Association, Mumbai के फेलो मेम्बर हैं। आपकी कविताओं के प्रति रुचि कक्षा आठ में जगी। इनकी प्रथम कविता "शहीदों का मज़ार" 'सम्भावना' नामक स्कूल की पत्रिका में १९८० में प्रकाशित हुई। पिता स्व० प० देवीशरण भट्ट के अकस्मात हुए निधन ने इन्हें पारिवारिक एवम सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराया। आप कई राष्ट्रीय स्तर की साहित्य संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। "कहानीवाला आर्ट एंड थिएटर" एवम "कवि कैफे" के आप अध्यक्ष हैं। आप "शब्दाक्षर" एवम "विश्वभाषा अकादमी" की तेलांगना ईकाई के उपाध्यक्ष हैं।, इसके अतिरिक्त आप हैदराबाद लेखक संघ, क्रांतिधरा, साहित्य अकादमी, मेरठ (उत्तर प्रदेश), कादम्बिनी क्लब के भी सदस्य के रुप में जुडे हैं। आप 'आगमन संस्था' एवम सर्वोदय साहित्यिक संस्था के आजीवन सदस्य हैं। आप कई राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किये जा चुके हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14033)
Tantra (तन्त्र) (1043)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2138)
Chaukhamba | चौखंबा (3455)
Jyotish (ज्योतिष) (1633)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25416)
History (इतिहास) (9379)
Philosophy (दर्शन) (3706)
Santvani (सन्त वाणी) (2598)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist